लॉस एंजेलिस, 27 जून (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री सैंड्रा बुलक का कहना है कि उन्होंने अपने पांच वर्षीय बेटे की खुशी के लिए ही ‘डेस्पिकेबल मी’ श्रंखला की आगामी एनीमेटिड फिल्म ‘मिनिओंस’ करने का निर्णय लिया।
सैंड्रा ने पिछली बार 17 साल पहले एनीमेटिड फिल्म ‘द प्रिंस ऑफ इजिप्ट’ में मोसेज की बहन मिरियम के संवाद बोले थे। सैंड्रा को एक गोद लिया बेटा है, जिसका नाम लुइस है।
‘मिनिओंस’ का हिस्सा बनने की वजह पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मेरा बेटा।”
‘बीबीसी डॉट कॉम’ के अनुसार, “मैं कुछ ऐसा करना चाहती थी, जिसे वह देख सके और जिसमें मैं रहूं।”
उन्होंने चहकते हुए कहा कि उनके बेटे को एनीमेटिड हास्य फिल्में पसंद हैं। और, क्योंकि हर मां की तरह उन्हें भी अपने बेटे की हंसी अच्छी लगती है, इसलिए ‘मिनिओंस’ का हिस्सा बनने के बारे में उन्होंने ज्यादा नहीं सोचा।
dharmpath.com dharmpath