नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। जापानी स्मार्टफोन ब्रांड सैनसुई ने शुक्रवार को हॉरिजन 2′ स्मार्टफोन लांच किया। इसकी कीमत मात्र 4,999 रुपये है।
यह उपकरणों और इलेक्ट्रॉनिक्स नियंत्रित करने के लिए इंफ्रारेड (आईआर) ब्लास्टर सुविधा से लैस है।
मात्र 4,999 रुपये कीमत वाला यह डिवाइस पेन ड्राइव और अन्य यूएसबी संचालित एक्सेसरीज के लिए ऑन-द-गो (ओटीजी) यूएसबी का समर्थन करता है।
यह स्मार्टफोन 1.25 गीगा क्वाड कोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी रोम द्वारा संचालित है। यह एंड्रॉयड 7.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।
सैनसुई के सीओओ अभिषेक मालपानी ने एक बयान में कहा, “सैनसुई भारतीय ग्राहकों को लुभाने के लिए उन्नत स्मार्टफोन का विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है। सैनसुई हॉरिजॉन 2 ब्लैक ग्रे और रोज गोल्ड में उपलब्ध होगा।”
dharmpath.com dharmpath