सैनिक की भूमिका निभाना पसंद : राजवीर

मुंबई, 26 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ में नजर आए अभिनेता राजवीर चौहान का कहना है कि उन्हें एक जवान की भूमिका निभाना पसंद है।

राजवीर चौहान ने कहा, “मैं फिट हूं, इसलिए इस तरह की भूमिकाएं मेरे अनुकूल हैं। मुझे सैनिक या यौद्धा का किरदार निभाना पसंद है। ऐसा लगता है कि इस तरह के किरदारों को यथार्थवादी तरीके से पेश किया जाता है। सेना के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है, मुझे लगता है कि यह उन्हें श्रद्धांजलि देने का एक तरीका है।”

उन्होंने कहा कि एक कलाकार होने के नाते वह किसी भी तरह की ‘चुनौतीपूर्ण भूमिका’ निभाने के लिए तैयार हैं।

‘राजी’ के अभिनेता राजवीर ने कहा, “मैं एक सुपर हीरो-आधारित किरदार भी निभाना चाहता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493