सैन्य कर्मियों के परिवार के लोग ही असली हीरो : सोनल चौहान

नई दिल्ली, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनल चौहान ने कहा कि वह सेना में शामिल लोगों के परिवार को असली हीरो मानती हैं।

नई दिल्ली, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनल चौहान ने कहा कि वह सेना में शामिल लोगों के परिवार को असली हीरो मानती हैं।

सोनल ने जे.पी.दत्ता की फिल्म ‘पलटन’ के जरिए लंबे समय के बाद बॉलीवुड में वापसी की है।

सोनल ने मुंबई से आईएएनएस को फोन पर बताया, “हम अक्सर हमारे बहादुर सैनिकों की प्रशंसा और सम्मान करते हैं लेकिन हमें उनके परिवारों की महत्वपूर्ण भूमिका को नहीं भूलना चाहिए। सैनिकों के परिवारों को भी याद किया जाना चाहिए और सम्मानित किया जाना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “किसी ऐसे व्यक्ति को सीमा पर भेजना और देश के लिए अपनी जान खतरे में डालने देना. जिससे आप बहुत प्यार करते हैं, इसके लिए बहुत ही हिम्मत की जरूरत होती है। सैन्य कर्मियों के जीवनसाथी भी मजबूती से सभी समस्याओं का सामना करती हैं और उनका समर्थन करती हैं। वास्तव में सैन्य कर्मियों का परिवार और प्रियजन असली नायक हैं।”

युद्ध पर आधारित ‘पलटन’ सात सितंबर को रिलीज हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493