मुंबई, 19 नवंबर (आईएएनएस)। सैफ अली खान अभिनीत फिल्म ‘शेफ’ 14 जुलाई, 2017 को रिलीज होगी।
हॉलीवुड की इसी शीर्षक वाली एक हिट फिल्म की रीमेक का निर्माण टी-सीरीज, बांद्रा वेस्ट पिक्चर्स और अबुंदंतिया एंटरटेंमेंट कर रहा है।
टी-सीरीज के मुताबिक, “‘शेफ’ 14 जुलाई, 2017 को रिलीज होगी। राजा मेनन द्वारा निर्देशित फिल्म में सैफ अली खान महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। राजा मेनन इस साल ‘एयरलिफ्ट’ जैसी हिट फिल्म दे चुके हैं।”
फिल्म की कहानी शेफ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय रेस्तरां में अपनी नौकरी छोड़ने के बाद कोच्चि में अपने परिवार के साथ रहते हैं।
dharmpath.com dharmpath