सैफ कप : अफगानिस्तान के हरा भारत ने जीता खिताब

तिरुवनंतपुरम, 3 जनवरी (आईएएनएस)। दो वर्ष पहले के खिताबी हार का बदला लेते हुए भारतीय फुटबाल टीम ने रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान को 2-1 से हरा दिया और सैफ कप खिताब पर कब्जा कर लिया।

भारतीय टीम के कप्तान सुनील क्षेत्री ने निर्धारित समय के बाद अतिरिक्त समय के 11वें मिनट में भारत के लिए विजयी गोल दागा।

छेत्री ने अफगानिस्तान की रक्षापंक्ति में चूक का तत्काल फायदा उठाया और शानदार फील्ड गोल दाग दिया।

इससे पहले दोनों टीमों के बीच निर्धारित समय का खेल 1-1 से बराबरी पर छूटा और मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखी गई।

मैच का पहला गोल अफगानिस्तान के लिए जुबैर अमिरी ने 70वें मिनट में किया। हालांकि भारत के स्ट्राइकर जेजे लालपेख्लुआ ने तेज पलटवार करते हुए 72वें मिनट में भारत को बराबरी दिला दी।

काठमांडु में 2013 में हुए पिछले संस्करण के फाइनल में अफगानिस्तान ने भारत को हराकर खिताबी जीत हासिल की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493