सैफ-करीना पर निर्भर नहीं हूं : सोहा

मुंबई, 26 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोहा अली खान ने कहा कि वह, उनके भाई सैफ अली खान और भाभी करीना कपूर खान एक-दूसरे पर पेशेवर रूप से निर्भर नही हैं।

सोहा ने कहा, “मैं सैफ या करीना हम सभी अपने करियर को स्वतंत्र रूप से आगे बढ़ा रहे हैं और हम इसे अलग रखना चाहते हैं। परिवार और भावनात्मक रूप से हम सभी एक-दूसरे के साथ हैं, लेकिन पेशेवर रूप से हम सभी निर्भर नहीं हैं।”

अनुभवी अभिनेत्री शर्मिला टैगोर की बेटी सोहा पिछली बार बड़े पर्दे पर फिल्म ‘घायल वन्स अगेन’ में दिखाई दी थीं। वहीं अभिनेता सनी देओल भी प्रमुख भूमिका में थे।

‘रंग दे बसंती’ की अभिनेत्री ने फिल्म में मनोचिकित्सक की भूमिका निभाई थी।

सोहा फिलहाल आगामी फिल्म ’31 अक्टूबर’ के लिए उत्साहित हैं। यह राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, शिवाजी लोटन पाटिल द्वारा निर्देशित है।

फिल्म इंदिरा गांधी की हत्या पर आधारित है। सोहा के अलावा, इसमें अभिनेता और कॉमेडियन वीर दास प्रमुख भूमिका निभाते नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493