सैफ खेल : खेल मंत्री होंगे आयोजन समिति के अध्यक्ष

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। शिलांग और गुवाहाटी की संयुक्त मेजबानी में होने वाले 12वें दक्षिण एशियाई खेलों के लिए सोमवार को खेल मंत्री सर्वानंद सोनोवाल की अध्यक्षता में आयोजन समिति गठित कर दी गई।

दक्षिण एशियाई खेलों का आयोजन पांच फरवरी से 16 फरवरी तक चलेगा।

भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष एन. रामचन्द्रन को समिति का सह-अध्यक्ष बनाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच फरवरी को खेलों का उद्घाटन करेंगे।

इन खेलों में भारत, अफगानिस्तान, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। टूर्नामेंट में 25 खेलों की 228 स्पर्धाएं होंगी।

15 खेलों का आयोजन गुवाहाटी में किया जाएगा जिनमें एथलेटिक्स, बास्केटबाल, वॉलीबाल, तैराकी, ट्रायथलोन, हॉकी, भारोत्तोलन, कुश्ती, स्क्वॉश, निशानेबाजी, खो-खो, कबड्डी, हैंडबॉल, साइक्लिंग और टेनिस शामिल हैं।

शिलांग में सात खेलों का आयोजन किया जाएगा जिनमें तीरंदाजी, बैंडमिंटन, मुक्केबाजी, जुडो, टेबिल टेनिस, ताइक्वांडो और वुशु शामिल हैं।

इनके अलावा पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन गुवाहाटी में और महिला फुटबाल का आयोजन शिलांग में किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493