सैमसंग के उत्तराधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में मुकदमा शुरू

सियोल, 9 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में सैमसंग के उत्तराधिकारी ली जेई योंग के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में गुरुवार को मुकदमा शुरू हो गया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, देश की सबसे बड़ी कंपनी के उपाध्यक्ष ली पर भ्रष्टाचार के मामले में मुकदमा चल रहा है। इसी मामले में देश की राष्ट्रपति पार्क ग्येन हे पर महाभियोग भी चला था।

यह सुनवाई सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट अदालत में दोपहर दो बजे से शुरू होगी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ली गुरुवार को अदालत के समक्ष पेश होंगे या नहीं।

सैमसंग के उपाध्यक्ष ली (48) को 17 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। ली ने सैमसंग की दो कंपनियों के 2015 में विलय के लिए सरकार के समर्थन के एवज में पार्क की महिला मित्र चोई सून-सिल को 3.73 करोड़ डॉलर की रिश्वत दी थी।

चोइ की संस्था को किए गए भुगता के एवज में सैमसंग की दो सब्सीडियरी कंपनी के विलय पर सरकार का समर्थन हासिल किया गया।

ली पर रिश्वत देने के अलावा गबन और विदेश में अवैध संपत्ति रखने के मामलों पर भी आरोप लगे हैं।

इस मामले में कंपनी के चार अन्य अधिकारियों पर भी मुकदमा चलेगा जो अभी फरार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493