सैमसंग के उत्तराधिकारी से भ्रष्टाचार मामले में फिर पूछताछ

सियोल, 25 फरवरी (आईएएनएस)। हाईप्रोफाइल भ्रष्ट्राचार के मामले में कथित संलिप्तता को लेकर सैमसंग समूह के उत्तराधिकारी को शनिवार को विशेष अभियोजक कार्यालय में अतिरिक्त पूछताछ के लिए बुलाया गया। इस मामले ने पिछले कई महीनों से पूरे देश को हिलाकर रख दिया है।

सियोल, 25 फरवरी (आईएएनएस)। हाईप्रोफाइल भ्रष्ट्राचार के मामले में कथित संलिप्तता को लेकर सैमसंग समूह के उत्तराधिकारी को शनिवार को विशेष अभियोजक कार्यालय में अतिरिक्त पूछताछ के लिए बुलाया गया। इस मामले ने पिछले कई महीनों से पूरे देश को हिलाकर रख दिया है।

समाचार एजेंसी योनहाप की रिपोर्ट के मुताबिक ली जे योंग को भ्रष्टाचार के आरोपों में 17 फरवरी को गिरफ्तार करने के बाद विशेष अभियोजक के समक्ष पूछताछ के लिए चौथी बार लाया गया।

अभियोजन पक्ष का मानना है कि ली ने करीब 43 अरब वॉन (3.6 करोड़ डॉलर) की घूस राष्ट्रपति पार्क ग्येन-हे की मित्र चोई सून को दिए थे या देने का वादा किया था ताकि सरकार सैमसंग की दो सहयोगी कंपनियों के विलय को समर्थन दे। चोई सून भी अब जेल में बंद हैं।

यह विलय सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक के बीमार अध्यक्ष द्वारा समूह का उत्तराधिकार अपने इकलौते बेटे जेई योंग को सौंपने के लिए समूह के सुचारू प्रबंधन के लिए जरूरी था।

चोई इस घोटाले के मुख्य आरोपी हैं। उन पर आरोप है कि राष्ट्रपति पार्क के साथ अपने निजी संबंधों का फायदा उठाते हुए सैमसंग से उसका काम करवाने के लिए बड़ी रकम ‘दान’ के रूप में ली, जिसका उन्होंने कथित रूप से निजी फायदे के लिए इस्तेमाल किया।

इस घोटाले के जांच दल ने जांच तेज कर दिया है क्योंकि जांच की अंतिम तिथि 28 फरवरी रखी गई है।

मामले के विशेष वकील ने कार्यवाहक राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ह्वांग क्यो एहन से जांच की अवधि का एक महीने के लिए विस्तार करने को कहा है, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं है कि क्या अनुरोध को स्वीकार किया गया है या नहीं।

अगर जांच की समय सीमा नहीं बढ़ाई जाती है तो अभियोजन पक्ष ली पर भ्रष्टाचार के आरोप इसी महीने तय करने की योजना बना रहा है।

अभियोजन पक्ष ने शनिवार को ही चोई को अवैध धन जमा करने और एक निजी बैंक से रिश्वत लेने के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493