सैमसंग ने गैलेक्सी जे श्रृंखला के 2 नए स्मार्टफोन्स उतारे

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। सैमसंग इंडिया ने मंगलवार को गैलेक्सी जे सीरिज के दो नए स्मार्टफोन गैलेक्सी जे2 ऐस और गैलेक्सी जे1 4जी लॉन्च किए। गैलेक्सी जे2 ऐस में फ्रंट कैमरा फ्लैश फीचर और गैलेक्सी जे1 4जी में सुपर एमोलेड डिस्प्ले इसका प्रमुख आर्कषण है।

सैमसंग इंडिया के उपाध्यक्ष (मोबाइल बिजनेस) मनु शर्मा ने कहा, “हमारी किफायती 4जी जे सीरीज को मिला प्रतिसाद शानदार रहा है। ग्राहकों ने इसकी निर्माण गुणवत्ता एवं भारत-केन्द्रित फीचर्स की खूब प्रशंसा की है। ये फीचर्स सैमसंग की जे सीरीज को हमारे ग्राहकों के लिए आकर्षक पेशकश बनाते हैं। इस सफलता पर सवार होकर, हमें 10,000 रुपये की श्रेणी के तहत गैलेक्सी जे2 ऐस और गैलेक्सी जे1 4जी का संकलन कर हमारे पोर्टफोलियो का विस्तार कर खुशी हो रही है। यह नय उपकरण हमें भारत में 4जी का प्रसार बढ़ाने में सक्षम बनाएगी।”

गैलेक्सी जे2 ऐस और गैलेक्सी जे1 4जी वॉयस ओवर एलटीई फीचर के साथ एचडी वॉयस कॉलिंग सहित 4जी क्षमता से लैस है। अल्ट्रा डेटा सेविंग मोड (यूडीएस) से युक्त दोनों मॉडल किफायती 4जी अनुभव प्रदान करते हैं। गैलेक्सी जे2 ऐस में सैमसंग के प्रॉपरायटरी टर्बो स्पीड टेक्नोलॉजी (टीएसटी) के साथ 5 इंच की स्क्रीन है। गैलेक्सी जे1 4जी में 4.5 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493