सेंट जोन्स (एन्टिगुआ),31 जनवरी (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान डैरेन सैमी चाहते हैं कि टीम अपनी टी-20 की नंबर एक रैकिंग कायम रखे।
उनकी चाहत है कि टीम इस साल मार्च में होने वाले टी-20 विश्व कप में भी जीत हासिल करे।
समाचार एजेंसी सीएमसी के मुताबिक, सैमी को आठ मार्च से शुरू हो रहे टी-20 विश्व कप के लिए टी-20 टीम का कप्तान बनाया गया है।
यह तीसरी बार है जब सैमी टी-20 विश्व कप में टीम की कप्तानी करेंगे। 2012 में सैमी की ही कप्तानी में ही वेस्टइंडीज ने टी-20 विश्व कप पर अपना कब्जा जमाया था। सैमी ने 2014 टी-20 विश्व कप में भी टीम की कप्तानी की थी।
सैमी ने शानिवार को कहा, “जब भी मुझे टीम की कप्तानी करने को कहा जाता है तो मैं गर्व महसूस करता हूं। हम अभी टी-20 में नंबर एक पर काबिज हैं और हम यहां बने रहना चाहते हैं।”
टी-20 विश्व कप पर उन्होंने कहा, “हम इसे दोबारा जीतने को तैयार हैं। हमने पहले भी विश्वकप जीता है।”
उन्होंने कहा, “आने वाला टी-20 विश्व कप काफी बड़ी प्रतियोगिता है। विश्व के सारे अच्छे खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगे।”
dharmpath.com dharmpath