सैम क्लेफ्लिन ‘चार्लीज एंजेल्स’ रीबूट में शामिल

लॉस एंजलिस, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता सैम क्लेफ्लिन ‘चार्लीज एंजेल्स’ रीबूट में काम करने के लिए तैयार हैं।

वेरायटी डॉट कॉम के मुताबिक, क्लेफ्लिन अपनी ‘हंगर गेम्स’ की सह कलाकार एलिजाबेथ बैंक्स के साथ फिर से टीम बनाने जा रहे हैं। बैंक्स एक बोस्ले किरदार निभा रही हैं और साथ ही निर्देशन भी कर रही हैं।

पैट्रिक स्टीवर्ट और ड्जिमोन हॉनसाउ अन्य दो बोस्ले के किरदार निभाएंगे।

नई फिल्म की कहानी जय बसु और बैंक्स ने लिखी है, जो क्रेग मजीन और सेमी चेलास के पहले के संस्करणों पर आधारित है।

यह फिल्म चार्ली के लिए काम करने वाली रहस्मयी एंजेल्स की अगली पीढ़ी पर ध्यान केंद्रित करेगी। टाउनसेंड एजेंसी अत्यधिक प्रसिद्ध और विश्व स्तर पर फैल गई है, जो विविध तरीके के निजी ग्राहकों को सुरक्षा और खुफिया सेवा मुहैया कराती है।

यह फिल्म 27 सितंबर, 2019 को सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493