सैम मानेकशॉ के जीवन पर फिल्म, बायोपिक नहीं होगी : मेघना गुलजार

मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्मकार मेघना गुलजार का कहना है कि उनकी अगली फिल्म फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित होगी।

मेघना का कहना है कि हालांकि यह बायोपिक नहीं होगी।

मेघना ने गुरुवार को दिनेश रहेजा की किताब ‘101 हाइकू’ के अनावरण के मौके पर गुरुवार को यह बात कही।

उन्होंने कहा, “मैं फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर फिल्म बना रही हूं लेकिन यह बायोपिक नहीं है। मेरी आखिरी फिल्म ‘राजी’ बायोपिक नहीं थी, बल्कि मेरी आने वाली फिल्म के साथ मैं फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन को पेश करना चाहती हूं।”

मेघना अपनी फिल्मों के लिए वास्तविक मुद्दे उठाती हैं, लेकिन उसे नाटकीय अंदाज में पेश करती हैं।

मानेकशॉ के नेतृत्व में भारत ने 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ जंग जीती थी।

सैम मानेकशॉ का जून 2008 में तमिलनाडु के वेलिंगटन में 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493