लॉस एंजेलिस, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। गायक सैम स्मिथ का कहना है कि उन्होंने बेहतर आवाज के लिए शराब पीनी और पनीर खाना छोड़ दिया है।
वेबसाइट फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट कॉम ने स्मिथ के हवाले से बताया, “मेरी आवाज बेहतर है। मुझे लगता है कि बेहतरीन है। फिलहाल, शराब नहीं पी रहा हूं। पनीर भी नहीं खा रहा हूं।”
स्मिथ ने क्रिसमस तक के लिए शराब छोड़ दी है।
उन्होंने कहा, “मैंने अपने मैनेजर से शर्त लगाई है कि मैं क्रिसमस तक शराब की एक बूंद तक नहीं पीऊंगा, हालांकि यह मुश्किल काम है।”
स्मिथ का कहना है कि उनकी नई अल्बम जल्द ही रिलीज होने वाली है, जिसे लेकर वह नर्वस हैं क्योंकि यह उनके निजी अहसासों के बारे में है।
dharmpath.com dharmpath