सैयद मुश्ताक अली टी-20 में असम जीता

कोलकाता, 29 जनवरी (आईएएनएस)। सैयद मुश्ताक अली पूर्वी जोन टी-20 टूर्नामेंट में रविवार को असम ने झारखंड को चार विकेट से हरा दिया।

ईडन गरडस में हुए मैच में गेंदबाज अमित वर्मा असम की जीत के नायक रहे।

अमित ने 17 रन देकर तीन विकेट चटकाते हुए झारखंड को 133 रनों पर सीमित रखने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद अमित ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम को आसान जीत दिलाई।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी झारखंड के लिए कोई भी बल्लेबाज टिककर बल्लेबाजी नहीं कर सका। सलामी बल्लेबाज विराट सिंह (26) टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे।

असम को शुरुआती सफलताएं स्वरूपम पुरकायस्थ और अबू नेचिम अहमद ने दिलाईं। लगातार अंतराल पर गिरते विकेटों के बीच झारखंड कभी भी रन गति तेज नहीं कर सका और निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट गंवाकर 133 रन बना सका।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी असम के भी शुरुआती तीन बल्लेबाज ऋषभ दास (15), रियान पराग दास (9) और कप्तान अरुण कार्तिक (4) सस्ते में पवेलियन लौट गए।

इसके बाद हालांकि शिवशंकर रॉय (34) और अमित (नाबाद 55) ने टीम को संभाल लिया। शिवशंकर ने 21 गेंदों में चार चौके और एक छक्का लगाया।

शिवशंकर 76 के कुल योग पर पवेलियन लौटे। यहां से अमित ने लक्ष्य हासिल करने की जिम्मेदारी पूरी तरह अपने कंधों पर उठा ली।

अमित 41 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के लगाकर अंत तक नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाकर लौटे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493