‘सैराट’ की विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी करेंगे इरफान खान

मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। अभिनेता इरफान खान यहां सोमवार को मराठी फिल्म ‘सैराट’ की विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी करेंगे।

मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। अभिनेता इरफान खान यहां सोमवार को मराठी फिल्म ‘सैराट’ की विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी करेंगे।

नागराज मंजुले निर्देशित फिल्म दो किशोरों के रिश्ते पर आधारित है, जिन्हें गांव से भागने से पहले कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

इरफान अपने बच्चों सहित किशोरों के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग कराएंगे, क्योंकि उनका मानना है कि युवा पीढ़ी को भारत में निर्मित होने वाली अच्छी फिल्में दिखानी चाहिए।

एक बयान के मुताबिक, यहां सोमवार को फिल्म के निर्देशक की मौजूदगी में खास मेहमानों के सामने फिल्म की स्क्रीनिंग होगी। मेहमानों में इरफान व उनके परिवार के सदस्य, उनके बच्चों के दोस्त और कुछ अन्य लोग शामिल होंगे।

इरफान ने कहा, “हर साल क्षेत्रीय सिनेमा कोई खास उपलब्धि हासिल कर रहा है और निश्चित तौर पर इस साल ‘सैराट’ यह काम कर रही है।”

फिल्म 29 अप्रैल को रिलीज हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493