‘सॉवरन’ में नजर आएंगे मेहर्शला अली

लॉस एंजेलिस, 28 फरवरी (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता अभिनेता मेहर्शला अली विज्ञान कल्पना पर आधारित फिल्म ‘सॉवरन’ में नजर आएंगे।

लॉस एंजेलिस, 28 फरवरी (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता अभिनेता मेहर्शला अली विज्ञान कल्पना पर आधारित फिल्म ‘सॉवरन’ में नजर आएंगे।

‘वैरायटी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, मार्क मंडेन इस परियोजना का निर्देशन करेंगे। इसकी पटकथा ‘ए क्वायट प्लेस’ के लेखक स्कॉट बेक और ब्रायन वुड्स ने लिखी है।

एंटरटेंमेंट वन इस फिल्म का निर्माण अमेरिकी फिल्म निर्माण कंपनी 21 लैप्स एंटरटेंमेंट के शॉन लेवी, डैन लेवीन और डैन कोहन के साथ मिलकर करेगी।

अली को फिल्म का हिस्सा बनाए जाने पर एंटरटेंमेंट वन के अध्यक्ष निक मेयर ने कहा, “यह परियोजना लंबे समय से हमारे लिए बेहद खास रही है और हमने तब तक धैर्यपूर्वक इंतजार किया जब तक कि हमें इसके लिए सही अभिनेता नहीं मिल गया। हमें निसंदेह अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली मेहर्शाला अली के रूप में सबसे उपयुक्त प्रमुख अभिनेता मिल गया है।”

अली ने हाल ही में ‘ग्रीन बुक’ में डॉन शर्ले की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का ऑस्कर जीता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493