मेट्ज (फ्रांस), 28 सितम्बर (आईएएनएस)। फ्रांस के टेनिस खिलाड़ी जो विल्फ्रेड त्सोंग ने अपने ही देश के गिलीज सिमोन को हराते हुए मोसेले ओपन खिताब जीत लिया।
सोंगा ने सिमोन को 7-6 (7-5), 1-6, 6-2 से हराया।
30 साल के सोंगा और इतने ही साल के सिमोन का दूसरी बार मेट्ज ओपन के फाइनल में सामना हुआ।
सिमोन ने 2013 के फाइनल में सोंगा को हराया था लेकिन इस बार सोंगा भारी पड़े।
फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल खेल चुके सोंगा ने दो घंटे 15 मिनट तक चले फाइनल मुकाबले में सिमोन को हराया।
सोंगा ने मेट्ज में तीसरी बार खिताब जीता है। इससे पहले वह 2011 और 2012 में खिताब जीत चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath