रॉटरडैम (नीदरलैंड्स), 20 फरवरी (आईएएनएस)। फ्रांस के टेनिस खिलाड़ी जो विल्फ्रेड सोंगा ने रॉटरडैम ओपन का खिताब जीत लिया है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में सोंगा ने बेल्जियम के डेविड गोफिन को 4-6, 6-4, 6-1 से मात देकर खिताब जीता।
सोंगा ने 2015 के बाद पहला एटीपी खिताब जीता है। इस जीत के साथ 31 वर्षीय फ्रांसीसी खिलाड़ी सोमवार को पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) रैंकिंग में 11वें स्थान पर पहुंच जाएंगे।
मैच के बाद सोंगा ने कहा, “पिछले कुछ माह से मैंने इस स्तर पर आने के लिए कठिन प्रयास किया है। मेरे लिए यह बड़े सम्मान की बात है। इस जीत से मुझे नई उम्मीद मिली है।”
dharmpath.com dharmpath