चेन्नई, 28 मई (आईएएनएस)। ‘बाहुबली-2 : द कनक्लूजन’ की सफलता का आनंद ले रहे अभिनेता राणा दग्गुबाती ने बताया कि उनकी आगामी तेलुगू फिल्म ‘नेने राजू, नेने मंत्री’ बेहतरीन है और यह लोगों को सोचने पर मजबूर कर देगी।
तेजा निर्देशित फिल्म में राणा एक राजनेता की भूमिका में हैं।
राणा ने कहा, “मैं बेहतरीन प्रतिभा सामने लाने की तेजा की कोशिशों का हमेशा से प्रशंसक रहा हूं। यह फिल्म लोगों को सोचने पर मजबूर कर देगी। इससे हर किसी को खुशी मिलेगी।”
तेजा ने फिल्म के बारे में कहा, “यह फिल्म ‘जाने दो’ जैसी सोच को बदलने वाली है। राणा इस सोच को बदल रहे हैं।”
फिल्म में काजल अग्रवाल, कैथरीन टेरेसा, नवदीप और आशुतोष राणा भी हैं। फिल्म तमिल, हिंदी और मलयालम तीनों भाषाओं में एक साथ रिलीज होगी।
सुरेश बाबू निर्मित फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है।
dharmpath.com dharmpath