नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। प्रख्यात निदेशक अनुराग बसु के टेलीविजन कार्यक्रम शो ‘स्टोरीज बॉय रवींद्रनाथ टैगोर’ से छोटे पर्दे पर पदार्पण करने वाली अभिनेत्री अमृता बसु का कहना है कि उन्होंने टीवी का हिस्सा बनने के बारे में कभी सोचा भी नहीं था।
अमृता ने कहा कि टीवी पर काम करने और खासकर निर्देशक बसु के टीवी शो के जरिए पदार्पण करने के बारे में तो कभी नहीं सोचा था।
फिल्म ‘आएशा’, ‘ब्लड मनी’ और ‘काई पो चे’ में अभिनय कर चुकीं अमृता ‘स्टोरीज बॉय रवींद्रनाथ टैगोर’ टीवी शो के ‘द ब्रोकन नेस्ट’ शीर्षक वाले एपिसोड में अभिनय करती दिखाई देंगी।
अमृता ने आईएएनएस से कहा, “ऐसा नहीं है कि मैंने काफी सोच-विचार कर टीवी में आने का फैसला लिया। इस टीवी शो के लिए बासु ने मुझसे कहा। मैं हमेशा से उनके साथ काम करना चाहती थी और उन्होंने मुझे इस कहानी का प्रस्ताव दिया तो मुझे लगा कि मुझे इसे करना चाहिए।”
अमृता ने इस टेलीविजन कार्यक्रम में निभाए गए अपने किरदार के बारे में बताया कि वह एक सुंदर, समझदार और युवा लड़की का किरदार कर रही हैं जो अपने देवर से प्रेम कर बैठती है। इस शो में वह एक बंगाली महिला के किरदार में दिखाई देंगी।
dharmpath.com dharmpath