सोनम कपूर के स्वास्थ्य में आ रहा सुधार

मुंबई, 2 मार्च (आईएएनएस)। स्वाइन फ्लू से पीड़ित बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। सोनम शनिवार को राजकोट अस्पताल में परीक्षण के लिए गई थीं, जहां उन्हें स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई।

सोनम के एक प्रतिनिधि ने बताया, “सोनम की ओर से बहुत से अनाधिकारिक और गैर जिम्मेदाराना बयान दिए जा रहे हैं। यही वजह है कि उन्होंने बातें स्पष्ट करने के लिए एक बयान जारी किया है।”

उन्होंने एक बयान में कहा, “उन्हें मुबंई के अस्पताल में भेज दिया गया। उनमें तेजी से सुधार हो रहा है। उम्मीद है कि वह जल्द ही काम पर लौट आएंगी। हम उनके सभी प्रशंसकों और फिल्म जगत के सभी लोगों का धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने उन्हें अपना प्यार और समर्थन दिया।”

अभिनेत्री सोनम कपूर को यहां से कोकिलाबेन अस्पताल में भेज दिया गया था, जहां पर फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493