सोनम को और फिल्में करनी चाहिए : मनीष मल्होत्रा

मुंबई, 10 फरवरी (आईएएनएस)। दिग्गज डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का कहना है कि अभिनेत्री सोनम कपूर बेहद प्रतिभाशाली हैं। उन्हें और ज्यादा फिल्में करनी चाहिए।

टीवी चैनल कलर्स इन्फीनिटी डिजाइनर टीवी शो ‘बीएफएफ विद वोग’ में सोनाक्षी सिन्हा के साथ शामिल हुए, जहां उन्होंने सोनम के बारे में बात की।

जैसा कि शो की मेजबान नेहा धूपिया ने बॉलीवुड की फैशन दीवा मानी जाने वाली सोनम कपूर के बारे में डिजाइनर के विचार जानना चाहा, तो मल्होत्रा ने कहा, “वह बॉलीवुड की असल फैशनपरस्त हैं और वह शानदार हैं, लेकिन मुझे लगता है कि सोनम में काफी प्रतिभा है। उन्हें निश्चित रूप से और ज्यादा काम करना चाहिए। मेरा मतलब उन्हें और ज्यादा फिल्में करनी चाहिए।”

हालांकि, सोनम के प्रति सोनाक्षी का नजरिया अलग है।

उन्होंने कहा कि सोनम ने उन्हें एक बार काफी एटिट्यूड व टशन दिखाया था और उन्हें लगता है कि यह बेवजह था।

सोनम की हाल ही में फिल्म ‘पैडमैन’ रिलीज हुई है, जो माहवारी के दौरान स्वच्छता व सुरक्षा को लेकर जागरूकता लाने के बारे में है। इसमें अक्षय कुमार और राधिका आप्टे भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493