सोनम को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव हूं : अर्जुन कपूर

मुंबई, 22 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अभिनेत्री सोनम कपूर को अपनी सबसे चहेती चचेरी बहन मानते हैं और उन्होंने कहा कि सोनम को लेकर वह बहुत ही प्रोटेक्टिव हैं।

फिल्म ‘मुबारकां’ के प्रचार के दौरान एक सवाल पर अर्जुन ने कहा, “सोनम मेरी पसंदीदा चचेरी बहन हैं। हम दोनों बराबर उम्र के हैं। दोनों एक ही स्कूल में पढ़े और शुरुआत से ही मैं उनको लेकर बहुत रक्षात्मक हूं और वह मेरी जिंदगी में हमेशा यूं ही रहेगी।”

अर्जुन के चाचा और गुजरे जमाने के अभिनेता अनिल कपूर ने उनसे अपने तीनों चचेरे भाई-बहनों सोनम, रिया और हर्ष में से किसी एक को चुनने संबंधी सवाल किया था।

कपूर परिवार से विरासत में मिले गुणों संबंधी अपने चाचा अनिल के दूसरे सवाल पर ‘इश्कजादे’ के अभिनेता ने कहा, “मैं सिनेमा को प्यार करना और दर्शकों का लगातार मनोरंजन करते रहने की इच्छा को महसूस करता हूं। एक परिवार के रूप में हम सिनेमा को प्यार करते हैं और उनसे (परिवार) मैंने एक चीज सीखी है कि इससे फर्क नहीं पड़ता कि आपको कितनी बार यहां आने और रहने की जरूरत है, हमेशा दर्शकों की सेवा के लिए रहो, क्योंकि वे आपको बनाते हैं। वे दर्शक ही हैं, जिनकी वजह से हम आज यहां हैं।”

अनीस बज्मी निर्देशित ‘मुबारकां’ में अर्जुन कपूर और अनिल कपूर के अलावा अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज और अथिया शेट्टी केंद्रीय महिला किरदारों में हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होने जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493