सोनम चाहती हैं दमदार महिला किरदारों वाली फिल्म का निर्देशन करना

मुंबई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। निर्देशक बनने की चाह रखने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर ने कहा कि वह दमदार महिला किरदारों वाली फिल्म का निर्देशन करना चाहती हैं।

सोनम ने आईएएनएस से कहा, “मैं निर्देशक बनना चाहती हूं क्योंकि मेरा मानना है कि इस क्षेत्र में महिलाओं की ज्यादा जरूरत है। मुझे लगता है कि कुछ सालों में, मैं फिल्म का निर्देशन करूंगी, जिसमें मजबूत महिला पर आधारित अविश्वसनीय कहानियों के बारे में बात करेंगे।”

सोनम कपूर वर्तमान में फिल्म ‘नीरजा’ के प्रचार में व्यस्त हैं। राम माधवानी द्वारा निर्देशित फिल्म आतंकवादियों द्वारा 1986 में पैन अमेरिकन के एक विमान (फ्लाइट 73) को अगवा करने की कहानी पर आधारित है, जिसमें नीरजा एयर हॉस्टेस थीं। उन्होंने 300 से अधिक लोगों को बचाने के लिए अपनी जान दे दी थी।

फिल्म 19 फरवरी को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493