सोनम ने सलमान से कहा, ‘हमेशा आपके साथ हूं’

मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनम कपूर ने सुपरस्टार सलमान खान के प्रति अपना समर्थन जाहिर करते हुए कहा कि वह हमेशा उनके साथ रहेंगी। सलमान खान को वर्ष 1998 के काला हिरण मामले में पांच वर्ष कैद की सजा सुनाई गई है।

‘प्रेम रतन धन पायो’ में सलमान खान के साथ काम कर चुकीं सोनम ने सुपरस्टार के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की।

सोनम ने ट्वीट किया, “आप सर्वश्रेष्ठ हैं। हमेशा आपके साथ रहूंगी।”

सलमान को जोधपुर की एक अदालत ने वर्ष 1998 में बॉलीवुड फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान दुर्लभ काले हिरण के शिकार के मामले में गुरुवार को पांच साल कारावास की सजा सुनाई थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493