मुंबई, 5 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनल वेंगुर्लेकर ने एक शो में सिर्फ दो मिनट के एक गाने के लिए प्रशिक्षण लिया।
उन्हें धारावाहिक ‘साम दाम दंड भेद’ में एक गाने पर प्रस्तुति देनी थी।
सोनल ने बयान में कहा, “मेरा झुकाव डांस के प्रति कभी नहीं रहा, लेकिन अब मुझे अहसास हो गया है कि कम से कम डांस की मूल जानकारी होनी महत्वपूर्ण है। शो में मुझे डांस करना था और तब मुझे यह अहसास हुआ।”
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि जब डांस की बात आती है तो मैं मुश्किल में फंस जाती हूं, इसलिए मैंने इसके लिए तुरंत दो दिन का क्रैश कोर्स किया। मैंने सिर्फ दो दिनों में इस गीत पर डांस करना सीखा। इसके आश्चर्यजनक परिणाम आए और मैंने इसका पूरा मजा लिया। अब मैंने इसका पूरा कोर्स करने का निश्चय किया है।”
dharmpath.com dharmpath