नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। सीधी-सादी भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली सोनाक्षी सिन्हा कहती हैं कि उन्होंने नए साल पर चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं करने का प्रण लिया था और वह इसे बखूबी निभा रही हैं।
सोनाक्षी ने यहां गुरुवार को ऐसस जेनफेस्ट 2015 के मौके पर आईएएनएस से कहा, “मैंने नए साल पर प्रण लिया था कि मैं चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाऊंगी। मेरे ख्याल से मैं उस पर कायम हूं।”
सोनाक्षी आगे ‘अकीरा’ और ‘हसीना-द क्वीन ऑफ मुंबई’ जैसी फिल्मों में मुश्किल भूमिकाओं में नजर आएंगी।
‘अकीरा’ में वह मार्शल आर्ट्स में महारत रखने वाली युवती की भूमिका में नजर आएंगी। उनका कहना है कि उन्हें इसके लिए कड़ा प्रशिक्षण लेना पड़ा।
अपूर्व लाखिया की ‘हसीना-द क्वीन ऑफ मुंबई’ में वह अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना की भूमिका में नजर आएंगी। वह कहती हैं कि वह यह भूमिका निभाने का अवसर पाकर ‘खुश’ हैं।
dharmpath.com dharmpath