सोनाक्षी को उनके जन्मदिन पर मिली बधाई

मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने रविवार को अपना 32वां जन्मदिन मनाया।

मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने रविवार को अपना 32वां जन्मदिन मनाया।

इस मौके पर बॉलीवुड की हस्तियों ने उन्हें बधाई दी, जिनमें माधुरी दीक्षित नेने, डायना पेंटी और प्रीति जिंटा जैसी अभिनेत्रियां शामिल रहीं।

अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की बेटी सोनाक्षी ने समय निकालकर दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाया।

कुछ हस्तियों ने ट्वीट किए।

माधुरी दीक्षित नेने ने कहा, “मेरी तरफ से खुशी और प्यार। जन्मदिन मुबारक हो सोनाक्षी सिन्हा।”

प्रीति जिंटा ने कहा, “जन्मदिन मुबारक हो सोनाक्षी। हमेशा सबको खुश रखने के लिए बहुत सारा प्यार।”

गुरु रंधावा ने कहा, “सोनाक्षी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। जल्द ही फिर मिलेंगे।”

मीका सिंह ने कहा, “प्रिय सोनाक्षी को जन्मदिन की बधाई।”

डायना पेंटी ने कहा, “मेरी सबसे अच्छी दोस्त को जन्मदिन मुबारक हो!”

राजपाल यादव ने कहा, “जन्मदिन की शुभकामनाएं सोनाक्षी सिन्हा। यह दिन आपके लिए खुशियां और शुभकामनाएं लेकर आए!”

सोनाक्षी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 2010 में आई फिल्म ‘दबंग’ से की।

इसके बाद उन्होंने ‘राउडी राठौर’, ‘सन ऑफ सरदार’, ‘दबंग 2’, ‘हॉलिडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’, ‘लुटेरा’, ‘तेवर’, ‘अकीरा’, ‘नूर’ और ‘हैप्पी फेरी भाग जाएगी’ में देखा गया।

सोनाक्षी ने अपने गायन की शुरुआत ‘आज मूड इश्कोहलिक है’ से की। उन्होंने ‘तेवर’ और ‘नूर’ जैसी फिल्मों में गाना गाया है।

वर्तमान में वह ‘मिशन मंगल’, ‘दबंग 3’ और ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ जैसी फिल्मों को लेकर व्यस्त चल रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493