सोनाक्षी-दिलजीत अभिनीत फिल्म के निर्देशक घायल

मुंबई, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। सोनाक्षी सिन्हा और दिलजीत दोसांझ की आगामी फिल्म के निर्देशक चाकरी तोलेटी सेट पर घायल हो गए हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। यह हादसा बुधवार को हुआ।

यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि तोलेटी दिलजीत और सोनाक्षी को एक दृश्य समझा रहे थे। दृश्य में फर्श पर गिरे तेल पर दोनों कलाकारों को फिसलना था।

तोलेटी का पता नहीं था कि फर्श पर पहले से तेल गिरा है और वह फिसल गए और उनके पैर में चोट आ गई।

सूत्र ने कहा, “शूटिंग आधे दिन तक रोक दी गई, जब तक की चिकित्सकों ने उन्हें काम शुरू करने के लिए नहीं कहा। उनके पैर में प्लास्टर बंधा है, लेकिन शूटिंग फिर से शुरू कर दी गई है। इस समय शूटिंग अहमदाबाद में हो रही है।”

उन्होंने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी, लेकिन अब मैं धीरे-धीरे ठीक हो रहा हूं। हमें कुछ घंटों के लिए शूटिंग रोकनी पड़ी लेकिन सोनाक्षी, दिलजीत और टीम की मदद से हम तय समय में शूट खत्म करने में कामयाब रहे।”

वासु भगनानी द्वारा निर्मित फिल्म की शूटिंग इस वर्ष की शुरुआत में न्यूयॉर्क में शुरू की गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493