मुंबई, 26 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने संगीत रियेलिटी टीवी शो ‘ओम शांति ओम’ की एक प्रतियोगी को अपने लिए गाने के लिए कहा।
सोनाक्षी ने कहा, “प्रिया ‘ओम शांति ओम’ का गौरव है। मुझे बहुत खुशी है कि मैं शो में उनकी यात्रा का एक हिस्सा हूं। मुझे उम्मीद है कि वह मेरे लिए बॉलीवुड पाश्र्व गायक के रूप में पदार्पण करेंगी। मुझे इसकी खुशी होगी।”
‘ओम शांति ओम’ एक ऐसा शो है, जो प्रतिभाशाली गायकों के लिए पुराने, मधुर भक्ति गीतों को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए समर्पित है।
इसका प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार भारत पर होता है।
dharmpath.com dharmpath