मुंबई, 27 अगस्त (आईएएनएस)। कॉमेडियन कपिल शर्मा के लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंची अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने उनकी नकल उतारने की प्रतिभा को परखा।
कपिल ने शो में एक बार सोनाक्षी के पिता शत्रुघन सिन्हा की नकल उतारी थी।
वहीं सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो पर आगामी फिल्म ‘अकीरा’ के प्रचार के लिए पहुंची सोनाक्षी को उनके कौशल की जांच करने का मौका मिला।
चैनल से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, जैसे ही वह सेट पर पहुंचीं, उन्होंने कहा कि वह उनके सभी नकल उतारने वाले अभिनय देख चुकीं हैं।
उन्होंने कपिल का मजाक उड़ाते हुए कहा कि जब वह शत्रुघ्न की नकल उतारते हैं तो उनका हाथ बहुत चलता है।
सूत्र ने कहा, “सोनाक्षी को उनकी शारीरिक भाषा अत्यधिक मजाकिया लगती है।”
शो की इस कड़ी का प्रसारण रविवार को होगा।
dharmpath.com dharmpath