सोनाक्षी ने पिता को पढ़ाया ‘रैंप वॉक’ का पाठ

मुंबई, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। सोनाक्षी सिन्हा और उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने यहां एक फैशन शो में हिस्सा लिया और रैंप पर वॉक किया। लेकिन इस दौरान सोनाक्षी ने जब अपने पिता को रैंप पर वॉक करना सिखाया तो दोनों भावुक हो उठे, क्योंकि सोनाक्षी जब छोटी थीं तब शत्रुध्न ने उन्हें चलना सिखाया था।

सोनाक्षी ने एक ट्वीट में कहा, “डैडी ने पहली बार रैंप वॉक किया। उन्होंने कहा कि एक दिन वह था जब मैंने तुम्हें चलना सिखाया था, लेकिन आज का दिन है जब तुम मुझे चलना सिखा रही हो।” सोनाक्षी ने इसके साथ ही अपने पिता को गले लगाते एक फोटो भी पोस्ट की।

पिता-पुत्री ने शबाना आजमी के एनजीओ मिजवान वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित ‘मिजवान-द लीगेसी’ के डिजाइनर क्रिएशन्स में हिस्सा लिया।

इस कार्यक्रम में शनिवार को सोनाक्षी एवं शत्रुघ्न के अलावा अमिताभ बच्चन, पत्नी जया बच्चन, बेटी श्वेता बच्चन और पुत्र अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, उनकी बेटी सोनम कपूर, जावेद अख्तर और उनके बेटे फरहान रैंप पर दिखे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493