सोनाक्षी ने शुरू किया आत्मरक्षा अभियान

मुंबई, 14 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई के एक कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि वह रोमांचित हैं कि कॉलेजों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण को गंभीरता से लिया जा रहा है।

सोनाक्षी को जल्द ही फिल्म ‘अकीरा’ में एक्शन ²श्य करते हुए देखा जाएगा। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसके लिए उन्हें न केवल दर्शकों बल्कि आलोचकों से भी तगड़ी प्रतिक्रियाएं मिली हैं।

सोनाक्षी ने इस फिल्म के लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लिया था। इस कार्यक्रम में उन्होंने आत्मरक्षा की जरूरत को लेकर छात्रों से बातचीत की। सोनाक्षी ने बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़े कुछ सुझाव भी दिए जिन्हें परिसर में कार्यशालाओं में शामिल किया जाना चाहिए।

इस कार्यशाला की शुरुआत अगस्त माह के मध्य में होगी।

फिल्म ‘अकीरा’ का निर्देशन ए.आर मुरुगादॉस ने किया है जिसमें सोनाक्षी एक्शन अवतार में नजर आएंगी। ‘फॉक्स स्टार स्टूडियोज’ द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म 2 सितंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493