Thursday , 2 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » मनोरंजन » सोनाक्षी ने हनी सिंह का ‘लव डोज’ दोबारा तैयार किया

सोनाक्षी ने हनी सिंह का ‘लव डोज’ दोबारा तैयार किया

मुंबई, 22 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने हनी सिंह के हिट गीत ‘लव डोस’ को नए सिरे से दोबारा लिखा है और वह इसे द-बंग टूर के दौरान गाएंगी।

सोनाक्षी ने लड़की के नजरिए से इसे फिर से लिखा है और इसे हर शहर के एक्ट के हिस्से के रूप में पेश किया जाएगा।

यह यात्रा अटलांटा में शुक्रवार से शुरू होगी। इसमें सलमान खान, कैटरीना कैफ, जैकलिन फर्नाडीस और डेजी शाह जैसे सितारे भी शामिल होंगे।

सोनाक्षी ने कहा, “मैं दौरे को लेकर उत्साहित हूं, इसलिए मैं सिर्फ डांस ही नहीं करूंगी, बल्कि कुछ खास गाऊंगी भी।”

उन्होंने कहा, “मेरी संगीत टीम और मैंने हनी सिंह के अपने पसंदीदा गीतों में से एक ‘लव डोज’ की एक नई प्रस्तुति तैयार की है, हनी सिंह के साथ मेरे पसंदीदा गीत में लड़कियों के दृष्टिकोण से बदलाव किया गया है।”

सूत्रों के मुताबिक, अभिनेत्री अमेरिका और कनाडा में दौरे के हिस्से के रूप में नई गायकी का अंदाज पेश करने जा रही हैं।

सोनाक्षी ने हनी सिंह का ‘लव डोज’ दोबारा तैयार किया Reviewed by on . मुंबई, 22 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने हनी सिंह के हिट गीत 'लव डोस' को नए सिरे से दोबारा लिखा है और वह इसे द-बंग टूर के दौरान गाएंगी।सोनाक्षी ने मुंबई, 22 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने हनी सिंह के हिट गीत 'लव डोस' को नए सिरे से दोबारा लिखा है और वह इसे द-बंग टूर के दौरान गाएंगी।सोनाक्षी ने Rating:
scroll to top