नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। अभिनेता ताहिर राज भसीन ने फिल्म ‘फोर्स 2’ की अपनी सह-अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि सोनाक्षी एक ‘पूर्ण रॉकस्टार’ हैं।
ताहिर ने आईएएनएस को बताया, “इस फिल्म में जॉन अब्राहम और सोनाक्षी सिन्हा के साथ काम करना बेहद शानदार था। सोनाक्षी पूर्ण रॉकस्टार हैं। उन्हें फैशन और संगीत की अच्छी समझ है।”
भसीन ने 2014 की आपराधिक थ्रिलर फिल्म ‘मरदानी’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी।
उन्होंने साथ ही कहा कि उनके सह अभिनेता जॉन अब्राहम उनके सलाहकार जैसे हैं।
उन्होंने कहा, “जॉन अब्राहम सेट पर एक सलाहकार जैसे रहे हैं। जॉन ने फिटनेस, आहार आदि को लेकर मेरा मार्गदर्शन किया है और मुझे अपना फिजिकल ट्रेनर भी दिया है।”
एक नए कलाकार के तौर पर उन्हें बॉलीवुड के सुपरस्टार्स के साथ काम करना कैसा लग रहा है? इस सवाल पर उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह सम्मान की बात है कि निर्देशकों और निर्माताओं को लगता है कि मैं इन स्थापित कलाकारों के साथ काम कर सकता हूं।”
dharmpath.com dharmpath