Sunday , 19 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » मनोरंजन » सोनाली फोगाट का निजी सहायक गोवा में गिरफ्तार

सोनाली फोगाट का निजी सहायक गोवा में गिरफ्तार

August 26, 2022 10:33 pm by: Category: मनोरंजन Comments Off on सोनाली फोगाट का निजी सहायक गोवा में गिरफ्तार A+ / A-

पणजी- गोवा पुलिस ने सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में उनके निजी सहायक सुधीर सांगवान को सुखविंदर सिंह के साथ शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस महानिरीक्षक ओमवीर सिंह बिश्नोई ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सांगवान ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि गोवा पहुंचने के बाद वह, सुखविंदर के साथ सोनाली फोगाट को पार्टी करने के बहाने उत्तरी गोवा के कर्ली के रेस्तरां में ले गया और उसने (सांगवान) पीने के पानी में कुछ मिला दिया और सोनाली को पीने के लिए मजबूर किया।

उन्होंने कहा, पानी पीने के बाद वह रेस्तरां में असहज और बीमार महसूस कर रही थी। बाद में उसे सांगवान और सुखविंदर होटल ले गए, जहां वे ठहरे हुए थे और फिर सेंट एंटनी अस्पताल, अंजुना ले गए, जहां फोगाट को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने कहा कि फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने शिकायत में आरोप लगाया था कि सोनाली फोगाट की हत्या उसके निजी सहायक सुधीर सांगवान ने सुखविंदर सिंह के साथ मिलकर उसकी संपत्ति पर कब्जा करने और सोनाली के राजनीतिक करियर को खत्म करने के इरादे से किया था।

बिश्नोई ने कहा कि मामले की हर एंगल से जांच की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जांच अधिकारी ने संबंधित परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और पता चला कि सुधीर सोनाली को जबरदस्ती कुछ पिला रहा है।

बिश्नोई ने कहा, चूंकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारण का उल्लेख नहीं किया गया है और यह विसरा, हिस्टोपैथोलॉजिकल और सीरोलॉजिकल रिपोर्ट की रासायनिक जांच के बाद ही साफ हो पाएगा, जिसमें कुछ वक्त लगेगा। सबूतों को नष्ट करने और गवाहों को प्रभावित करने की संभावना से बचाने के लिए, सुखविंदर और सांगवान दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

फोगाट 22 अगस्त को गोवा आयीं थी और अंजुना के एक होटल में रुकी थी।

सोमवार की रात (मंगलवार को) बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें सुबह करीब 8 बजे अंजुना के सेंट एंथोनी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

सोनाली फोगाट का निजी सहायक गोवा में गिरफ्तार Reviewed by on . पणजी- गोवा पुलिस ने सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में उनके निजी सहायक सुधीर सांगवान को सुखविंदर सिंह के साथ शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस महानिरीक्षक पणजी- गोवा पुलिस ने सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में उनके निजी सहायक सुधीर सांगवान को सुखविंदर सिंह के साथ शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस महानिरीक्षक Rating: 0
scroll to top