सोनाली बेंद्रे के जश्न में शामिल होंगे फडणवीस

मुंबई, 1 मार्च (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता फडणवीस बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे की पुस्तक की सफलता के जश्न में भाग लेंगे। यह पुस्तक मातृत्व पर आधारित है।

‘द मार्डन गुरुकुल-माई एक्सपेरिमेंट्स विद पेरेंटिंग’ नामक पुस्तक के विमोचन के बाद, अभिनेत्री सोनाली पिछले साल से लेखिका बन गईं। इसमें उन्होंने अपने बेटे रणवीर के साथ कुछ व्यक्तिगत अनुभव साझा किए हैं।

पुस्तक पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखते हुए सोनाली और पुस्तक प्रकाशकों ने गुरुवार को सफलता का जश्न मनाने का फैसला लिया है। इस पुस्तक पर दिल्ली और चंडीगढ़ में कई महिलाओं ने अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं।

फिल्म निर्देशक गोल्डी बहल की पत्नी सोनाली ने कहा, “मेरी पुस्तक एक अद्भुत यात्रा है। मैं देवेंद्र फडणवीस और अमृता फडणवीस की आभारी हूं, क्योंकि वे कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए तैयार हुए। मैं खुश हूं कि लोग पुस्तक की सराहना कर रहे हैं, विशेष रूप से माताएं जो इससे खुद को जोड़ रही हैं।”

उन्होंने कहा, “एक लेखक के रूप में इसने मेरा विश्वास बढ़ाया है और अन्य विषयों का पता लगाने के लिए प्रोत्साहित किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493