नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। सोना ग्रुप ने सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसीशन फोर्जिग्स लिमिटेड में अपने जापानी साझेदार मित्सुबिशी मटीरियल्स कॉरपोरेशन की संपूर्ण हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
इसके तहत मित्सुबिशी मटीरियल्स कॉरपोरेशन की 25 फीसदी हिस्सेदारी सोना ग्रुप की होल्डिंग कंपनी को सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसीशन फोर्जिग्स लिमिटेड में 100 फीसदी स्वामित्व प्रदान करेगी।
सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसीशन फोर्जिग्स लिमिटेड 2400 करोड़ रुपये का सालाना कारोबार करने वाली कंपनी और ऑटो-पार्ट निर्माता सोना ग्रुप की प्रमुख कंपनी है।
सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसीशन फोर्जिग्स लिमिटेड के अध्यक्ष संजय कपूर ने कहा, “हम प्रिसीशन फोर्जिग्स के कारोबार में अपनी मजबूत स्थिति को बरकरार रखने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। हम मित्सुबिशी मटीरियल्स के प्रति आभारी हैं, जिन्होंने हमारे साथ साझेदारी की है।”
उन्होंने कहा, “उन्होंने अपनी हिस्सेदारी खरीदने के हमारे सुझाव पर सहमति जताई है। यह लेनदेन सोना की यात्रा में एक क्रांतिकारी कदम होगा। एक पूर्ण निजी कंपनी के रूप में सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसीशन फोर्जिग्स लिमिटेड अब अनुसंधान एवं विकास में बेहतर काम कर सकती है और आने वाले समय में विश्वस्तरीय प्रिसीशन फोर्जिग्स के काराबार में निवेश करेगी।”
dharmpath.com dharmpath