सोनिया और राहुल ने हार की जिम्मेदारी ली

son-loose---340__1493179905यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी ने लोकसभा चुनाव में हार को स्वीकार कर लिया है,मीडिया से मुखातिब सोनिया ने कहा कि ये जनादेश हमारे खिलाफ रहा.

कांग्रेस मुख्यालय पर मीडिया के सामने आये मां बेटे ने किसी सवाल का जवाब तो नहीं दिया लेकिन नयी सरकार को बधाई दी.

सोनिया ने कहा कि जनादेश हमारे खिलाफ है और ‘‘मैं इस फैसले को विनम्रता से स्वीकारती हूं .. कांग्रेस अध्यक्ष होने के नाते मैं इसकी जिम्मेदारी लेती हूं .’’

नयी सरकार को बधाई देते हुए सोनिया ने उम्मीद जतायी कि वह सामाजिक एकता और राष्ट्रहित से समझौता नहीं करेगी . उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने सिद्धांतों के लिए लड़ाई जारी रखेगी और कोई समझौता नहीं करेगी

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493