नई दिल्ली : सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) फिर से कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की अध्यक्ष चुनी गई हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, यह बड़ी बात है कि हमारी नेता फिर से सीपीपी अध्यक्ष बनी हैं, वे हमारा मार्गदर्शन करेंगी. खड़गे ने कहा, इससे बेहतर क्या हो सकता है. जो इंसान पार्टी के लिए अपनी सारी खुशियां छोड़कर पार्टी की सेवा कर रही हैं, मैं उनको सैल्यूट करता हूं. उन्होंने अपनी तकलीफ को पीछे रख कर देश के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी. पीएम के शपथ ग्रहण समारोह के बारे में कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल का कहना है कि ‘जब हमें न्योता ही नहीं मिला तो हमें क्या पता कि फॉरेन से कौन से अतिथि आ रहे हैं. हमें तो सिर्फ मीडिया से पता चल रहा है. हमें कोई इनविटेशन नहीं दिया गया है.
dharmpath.com dharmpath