सोनिया, राहुल ने इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

राहुल गांधी ने श्रद्धांजली के बाद ट्वीट किया, “इंदिराजी को याद कर रहा हूं। एक योद्धा, एक क्रांतिकारी, दृढ़ निश्चय वाली एक महिला, करुणा और बलिदान की प्रतमिूर्ति। मेरी दादी, मेरी दोस्त, मेरा हमेशा मार्गदर्शन करने वाली रोशनी।”

वहीं, कांग्रेस पार्टी ने देश की अब तक की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश की लौह महिला श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजली देती है।”

पार्टी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “इंदिराजी और एक अन्य लौह महिला का जन्मदिन संयोग से एक ही दिन है, जिन्होंने ब्रिटिश शासन से लड़ते हुए अपनी जान दे दी। हम रानी लक्ष्मीबाई को श्रद्धांजलि देते हैं।”

इंदिरा गांधी भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की इकलौती संतान थीं।

भारत की अब तक की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा का जन्म 19 नवंबर, 1917 को इलाहबाद में हुआ था। वह जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक लगातार तीन कार्यकाल के लिए और चौथी बार 14 जनवरी, 1980 से 31 अक्टूबर, 1984 को अपनी हत्या तक प्रधानमंत्री रही थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493