सोनी पिक्चर्स कंपनी भारत में नया फिल्म चैनल लांच करेगी

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्‍स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जल्द ही एक नया अंग्रेजी फिल्म चैनल लांच करने जा रही है, जिसका नाम सोनी ली प्लेक्स (एचडी) होगा।

इस चैनल की खास बात यह है कि इस पर बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन से परे मजबूत कहानियों और अच्छी सामग्री वाली फिल्मों का प्रसारण किया जाएगा।

एक बयान के मुताबिक यह चैनल उस प्रबुद्ध वर्ग की इच्छाओं को पूरा करेगा, जो हॉलीवुड की मुख्यधारा की फिल्मों से परे मनोरंजन की तलाश करते हैं।

यह चैनल जून में लांच किया जा सकता है। फिलहाल यह नियामक मंजूरी और अनुमोदन प्रक्रिया पर काम कर रहा है।

इस चैनल में सबसे पहले ऑस्कर विजेता फिल्म ‘स्पॉटलाइट’ दिखाए जाने की उम्मीद है।

निर्माता टॉम मैक्कार्थी की जीवनी पर आधारित इस फिल्म में अभिनेता मार्क रुफैलो, माइकल कीटन, स्टेनली टूची और अभिनेत्री राचेल मैकएडम्स ने मुख्य भूमिनाएं निभाई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493