मुंबई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। टेलीविजन चैनल सोनी सब ने हॉर्न बजाने के खिलाफ यहां गुप चुप नामक जागरूकता अभियान शुरू किया है।
इस अभियान में अनावश्यक हॉर्न और शहर में ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए जागरूकता फैलाने की शुरुआत की गई है।
बयान के मुताबिक, गुप चुप अभियान गुरुवार को शुरू किया गया और यह दो सप्ताह चलेगा। इसके लिए विभिन्न यातायात क्षेत्रों में हॉर्न न बजाने पर अलग तरह के संदेश बोर्ड के माध्यम से इसका प्रचार किया जाएगा।
चैनल ने प्रमुख चौराहों पर मजाकिया होर्डिग्स भी लगाए हैं और शहर भर में वाहन चलाने वालों से बिना हॉर्न बजाए वाहन चलाले का आग्रह किया गया है।
सब टीवी के वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष और बिजनेस हेड अनुज कपूर ने कहा, “हमें उम्मीद है कि इस अभियान का सभी समर्थन करेंगे और हमारे गुप चुप अभियान को एक अलग तरह का अभियान बनाएंगे।”
dharmpath.com dharmpath