सोनी समूह को 2 अरब डॉलर का शुद्ध मुनाफा

टोक्यो, 29 जनवरी (आईएएनएस)। सोनी समूह को अप्रैल-दिसंबर छमाही में 236.13 अरब येन (1.96 अरब डॉलर) का शुद्ध मुनाफा हुआ है। सोनी कॉरपोरेशन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

टोक्यो, 29 जनवरी (आईएएनएस)। सोनी समूह को अप्रैल-दिसंबर छमाही में 236.13 अरब येन (1.96 अरब डॉलर) का शुद्ध मुनाफा हुआ है। सोनी कॉरपोरेशन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने बताया कि गेमिंग कारोबार से उसे दूसरे क्षेत्रों में हुए घाटे को पाटने में मदद मिली। पिछले साल कंपनी को 19.19 अरब येन का नुकसान उठाना पड़ा था।

जापान की इस बहुराष्ट्रीय समूह का मुख्यालय टोक्यो में है। कंपनी ने बताया कि उसे सबसे ज्यादा मुनाफा प्लेस्टेशन 4 की बिक्री से हुआ है, जिससे कंपनी को इमेज सेंसर में हुए नुकसान की भरपाई में मदद मिली। कंपनी को पिछले साल सबसे ज्यादा फायदा इमेज सेंसर के कारोबार से ही हुआ था।

मार्च से शुरू हो रहे वित्त वर्ष में कंपनी ने कारोबार में मुनाफा होने की उम्मीद जाहिर की है। कंपनी ने यह भी कहा कि इस दौरान 7000 अरब येन मूल्य के उत्पादों की बिक्री से उसे 320 अरब येन परिचालन लाभ मिलने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493