‘सोनू के टीटू..’ को आलोचनाओं से परे रखकर देखा : लव रंजन

मुंबई, 7 मार्च (आईएएनएस)। लव रंजन की फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ जिसमें कोई नामी कलाकार नहीं हैं, अपनी रिलीज के दूसरे सप्ताह भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इससे फिल्मकार खुश हैं, लेकिन हैरान नहीं हैं।

फिल्म 23 फरवरी को रिलीज के बाद से बॉक्स-ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।

रंजन ने कहा, “हम हमेशा से जानते थे कि हम ऐसी फिल्म बना रहे हैं जो युवाओं को आकर्षित करेगी। समीक्षकों ने फिल्म को महिला विरोधी कहा, लेकिन मैं इससे परेशान नहीं हुआ। मैं अपनी फिल्म को इन अलोचना से परे रखकर देख रहा था।’

यह बताते हुए उनकी फिल्म को आगामी सप्ताह में भी कोई खतरा नहीं है, उन्होंने कहा, “मेरे लिए मेरे कलाकार कार्तिक आर्यन, नुसरत भरूचा और सनी सिंह ही स्टार हैं और इनके अलावा फिल्म की पटकथा है, सुपरस्टार है।”

उन्होंने कहा, “अगली बड़ी फिल्म अजय देवगन अभिनीत ‘रेड’ है जो 16 मार्च को रिलीज होगी। वह मेरी फिल्म के लिए प्रतिस्पर्धा होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493