सोनू निगम को आवाज बनाना चाहते हैं अर्जुन

मुंबई, 2 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता अर्जुन कपूर ने बताया कि सोनू निगम उनके पसंदीदा गायक हैं और वह उन्हें अपनी आवाज बनाने को बेताब हैं।

अर्जुन ने यहां मिर्ची संगीत पुरस्कार के मौके पर कहा, “सोनू मेरे पसंदीदा गायक हैं। उन्होंने फिल्म में अभी तक मेरे लिए अपनी आवाज नहीं दी है, मुझे उम्मीद है कि वह जल्द मेरी आवाज बनेंगे। मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि अगली बार अगर मौका मिले तो वह मेरी आवाज जरूर बनें।”

गायक-संगीतकार शंकर महादेवन ने अर्जुन के लिए ‘2 स्टेट्स’ में गाया और फिल्म ‘गुंडे’ में बप्पी लाहिरी उनके गायक थे, लेकिन उनकी आवाज बनने वाले ज्यादातर नए गायक हैं, इनमें अरिजीत सिंह, मीका सिंह, जावेद अली, विशाल ददलानी और बेनी दयाल जैसे गायकों के नाम शमिल हैं।

अभिनेता ने बताया कि उनका पसंदीदा गीत ‘झूम बराबर झूम’ का ‘बोल ना हल्के हल्के’ है।

अर्जुन की अगली फिल्म ‘की एंड का’ का ट्रेलर और गीत लांच हो चुका है। आर. बाल्की द्वारा निर्देशित फिल्म में वह करीना कपूर के साथ नजर आएंगे।

फिल्म के संगीत के बारे में उन्होंने कहा, “मिथुन का गीत ‘जी हुजूरी’ बेहतरीन है, क्योंकि यह आज के रिश्तों में प्रासंगिक है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493