मुंबई, 21 जून (आईएएनएस)। ‘वीरे दी वेडिंग’ के अभिनेता विश्वास किनी का कहना है कि वह गायक सोनू निगम के साथ उनके नए गीत ‘चाहतों के साये में’ काम करने को लेकर उत्साहित हैं।
सोनू के इस गीत में जिंदगी के विभिन्न चरणों का विवरण दिया गया है।
विश्वास ने आईएएनएस से कहा, “मैं सोनू निगम के गीतों को सुनकर बड़ा हुआ हूं और मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।”
‘वीरे दी वेडिंग’ में विश्वास दिल्ली के अमीर शख्स के किरदार में दिखे थे, जो सोनम कपूर अहूजा से प्यार करता था।
dharmpath.com dharmpath