सोनू सूद त्रिभाषी फिल्म में दिखेंगे

मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। भारत-चीन की फिल्म ‘कुंग फू योग’ की शूटिंग पूरी करने के साथ ही अभिनेता सोनू सूद अब त्रिभाषी फिल्म करने वाले अभिनेता बन गए हैं।

सोनू सूद ने कहा कि इस त्रिभाषी फिल्म में फराह खान, प्रभुदेवा, और विजय के साथ शूटिंग बेहतरीन रही।

सोनू (42) ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के साथ अपनी इस फिल्म के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने हालांकि इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है।

उन्होंने कहा, “मेरे सभी निर्देशकों ने बेहतर तरीके से मेरा निर्देशन किया। फराह खान, प्रभुदेवा और विजय के साथ इस आगामी त्रिभाषी फिल्म की शूटिंग मेजदार रही।”

सोनू ने तीनों के साथ अपनी एक सेल्फी भी साझा की, जिसमें सोनू एक अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।

इस बीच वह जल्द ही स्टेनली टोंग द्वारा निर्देशित बहुभाषी एक्शन-एडवेंचर फिल्म ‘कुंग फू योगा’ में दिखाई देंगे।

यह फिल्म भारत और चीन द्वारा सह-निर्मित है। इसमें अमायरा दस्तूर, दिशा पटनी, आरिफ रहमान और जैन कुमार जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493